Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में छठ पूजा पर सुरक्षा चाक-चौबंद; घाटों पर रहेंगे कड़े इंतजाम, 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा और गौतम बुद्ध नगर जिले में छठ पूजा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। छठ पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर नोएडा जोन के अधिकारियों नें आयोजकों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि नोएडा जोन 17 घाटों समेत जिले के 40 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा. यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन की मदद से भी संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद और एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा के अवसर पर बनाए गए मुख्य चार कृत्रिम घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा फायर टेंडर की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। छठ पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर नोएडा जोन के अधिकारियों नें आयोजकों के साथ बैठक की।डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि नोएडा जोन 17 घाटों समेत जिले के 40 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा होगी। सबसे ज्यादा भीड़ कालिंदी कुंज घाट पर होगी। यहां पूजा के लिए करीब एक लाख लोग एकत्र होंगे। घाटों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन की मदद से भी संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। जिले के तीनों जोन में पूरी रात पुलिसकर्मी घाटों के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इसके साथ ही रात भर गश्त भी होती रहेगी। पुलिस अधिकारी लगातार छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सभी पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार गश्त करते रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है वे गहरे  पानी में न जाएं। अगर कुछ भी अप्रिय लगता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Related posts

गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा–दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन

Ajit Sinha

योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने के लिए 114 60 पेड़ हटाने का काम शुरु।

Ajit Sinha

मकोड़ा गांव के किसानों ने जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे प्राधिकारण दस्ते का किया विरोध, दस्ते को बैरंग लौटना पड़ा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x