Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात सेंट्रल थाने के एरिया में पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करके भाग रहे तीन शरारती तत्वों को पुलिस ने खेदड़ कर पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बीती रात सेंट्रल थाने में तैनात पुलिस कर्मियों पर उस वक़्त अर्टिका कार में सवा तीन शरारती तत्वों ने कातिलाना हमला कर दिया जब वह लोग गुंडा तत्वों पर नजर बनाएं हुए थे। इस प्रकरण के तीन आरोपियों को खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया। सेंट्रल थाना पुलिस ने पकडे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 332, 353, 186, 307,34 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

एसएचओ राजदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के अपने सहयोगी व सहायक उप -निरीक्षक महेंद्र पाल, अनिल, हवलदार संदीप व रोहताश के साथ बाईपास रोड स्थित बीपीटीपी पुल के पास बेरिगेट लगा कर शरारती तत्वों पर नजर बनाएं हुए थे तभी एक अर्टिका कार आता हुआ दिखाई दिया जिसे उनकी टीम ने कार रोकने का इशारा किया पर ड्राईवर द्वारा अपनी कार को रोकने के बजाए अपने कार को और तेज कर दिया व बेरिगेट में जोरदार टक्कर मारते हुए पुलिस की जिप्सी में भी टक्कर मार दी। इस दौरान बेरिगेट के पास तैनात दो पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटे लगी हैं और कार लेकर भाग कर अजरौंदा गांव की तरफ भाग गया जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया हैं और पकडे गए आरोपियों के नाम राहुल,हरिओम व रिहनासात सैफी हैं व यह सभी लोग नहरपार इलाके के रहने वाले हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पोर्टल, फैमिली आईडी व प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रही सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय कृष्ण पाल गुर्जर के बेटे व वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के वार्ड में समस्याओं का अंबार,दुखी हैं लोग, ललित नागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल का स्थानान्तरण हो जाने पर कर्मचारियों ने उन्हें नववर्ष 2020 की दी शुभकानाएं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x