
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गोहाना, हरियाणा: सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार विकास, सुशासन और सेवा का प्रतीक है। प्रदेश में सरकार के तीसरे कार्य काल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व सरकार की पहली वर्षगांठ तक 46 संकल्पों को पूरा करते हुए जनता का भरोसा जीत लिया है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा भत्ता में 200 रुपए बढोतरी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों व अन्य पात्रों को बडा लाभ मिलेगा। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा शनिवार को गोहाना में सोनीपत रोड स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे तथा इलाके भर से आए कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात करते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा करवाया।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे को निरंतर मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार भाजपा द्वारा उनसे किए संकल्पों को गंभीरता से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले साल में 46 संकल्पों को पूरा किए जाने से जनता-जर्नादन की सहूलियत में बढोतरी की जा रही है, वहीं 158 वायदों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार किसान, युवा, गरीब कल्याण, महिलाओं, श्रमिकों के उत्थान को लेकर मजबूत कदम उठाते हुए उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है।

बीते एक साल में किसानों को 24 फसलोें को एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करके हरियाणा ने अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश किया है। यही नहीं किसानों को मंडियों में फसल भुगतान 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि बिना पर्ची-बिना खर्ची हरियाणा में बीते एक साल में 33 हजार 949 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि 17000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रदेश में गरीब उत्थान की भावना को बल देते हुए अनुसूचित जातियों में आरक्षण को दो वर्गों में वर्गीकरण को लागू करते हुए सशक्त किया है। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देने के मकसद से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करते हुए लाडो बहनों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है, जिन्हें जल्द ही 2100 रुपए महीना मिलना शुरू हो जाएंगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

