Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, गर्भवती, गर्भपात से तबियत हुई ख़राब, इलाज के दौरान लड़की हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह  गर्भवती हो गई, और उसकी गर्भपात करा दी, जिससे उसकी तबियत ज्यादा ख़राब हो गई। और उसकी दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतका की मां की शिकायत पर थाना मुजेसर , फरीदाबाद में संबंधित कई धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस केस में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम अनिल और दीपक है , जिसे पुलिस ने आज अदालत के सम्मुख दोनों आरोपितों को पेश किया जहां से अदालत ने दोनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया है।      
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गोच्छी बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बेटी के साथ अनिल नाम के लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई व इलाज के दौरान उसकी बेटी की मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने अनिल (27) निवासी पर्वतीय कॉलोनी व दीपक(36) निवासी  नंगला एन्क्लेव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  अनिल की करीब दो महीने पहले पीडिता से मुलाकात हुई थी, जिसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जब वह गर्भवती हो गई तो वह पीड़िता को एक मेडिकल स्टोर संचालक दीपक के पास ले गया, दीपक ने 35,000 रुपये लेकर 27 सितंबर को निदान अस्पताल में पीड़िता गर्भपात करवा दिया।अनुसंधान में पाया गया कि गर्भपात के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हो गई और गत 28 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कर दिया गया, जिसकी 10 अक्टूबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अनिल व दीपक को जेल भेजा गया है, वहीं महिला डॉक्टर की तलाश जारी है। 

Related posts

अवैध हथियारों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच ने तीनों को धर दबोचा, 4 पिस्तौल और 7 गोलियां बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अन्ना हजारे टीम ने आज सैंकडों युवाओं के साथ किसानों को समर्थन।

Ajit Sinha

मोबाइल से दूरी, मैदान व किताबों से दोस्ती: डीसीपी कार्यालय पहुंचे स्लम एरिया के बच्चे, मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x