Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के मामले में फरार सरपंच रामपाल को स्टेट एवं एसीबी की टीम ने किया अरेस्ट, 4 लाख रुपए रिश्वत का आरोप।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा सोमवार  को भ्रष्टाचार के एक  मामले में फरार आरोपित  रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेड़ा, खण्ड नगीना, नूंह को उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह कार्यालय उप मण्डल अधिकारी फिरोजपुर झिरका, जिला नूह में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहा है। उसके कार्यकाल के दौरान रामपाल सरपंच ग्राम पंचायत करहेड़ा, खण्ड नगीना, नूंह ने उसको बताया कि उसके विरूद्ध उप मण्डल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह में चल रही विभागीय जांच का फैसला उसके पक्ष में करने की सिफारिश एस.डी.एम. को कर दो।

इस सम्बन्ध में वह एस.डी.एम.से मिला तो उसने कहा कि रामपाल सरपंच उपरोक्त को बोलो की अगर उसे अपनी जांच फाइल के लिए 4 लाख रूपये लगेंगे।  इसके उपरांत जब वह इस सम्बन्ध में हसिन ग्राम सचिव उपरोक्त द्वारा उसको कहा गया कि मैंने ए.डी.एम से बात की तो उन्होंने रामपाल सरपंच की जांच को फाइल करने की एवज में उससे 4,00,000/-रुपए  नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा ग्राम सचिव हसिन को 3,00,000/-रुपए नकद बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था तथा  आरोपियान के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 3 दिनांक 6.2.2025 धारा 7, 7ए, 8 व 13(1)(बी) सहपठित 13(2) थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम दर्ज किया गया था।इस प्रकरण में आरोपित  रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेड़ा, खण्ड नगीना, जिला नूंह द्वारा शिकायतकर्ता जुबेर अहमद तत्कालीन स्टेनो उप मण्डल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका को 7,00,000/-रूपये नकद रिश्वत दी गई है।

Related posts

गुरुग्राम:कथित गौ रक्षकों ने की सरेआम गुंडागर्दी, मीट ले जा रहे शख्स को हथौड़े से बीच सड़क पर जमकर पीटा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वर्ल्ड स्ट्रीट के निकट बीच सड़क गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी करने जुर्म में 3 लड़के पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 42 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x