Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

प्रॉपर्टी डीलर बना खूंखार अपराधी,सनसनीखेज हत्या के मामले फरार चल रहा था ,पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की एनआर-II, क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मंगलवार को वांछित आरोपित  प्रिंस चौहान (पुत्र बाबूराम, भलस्वा डेयरी, दिल्ली; स्थायी पता: गाँव पबसरा, थाना कुंडली, जिला सोनीपत, हरियाणा, आयु 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपित  थाना भलस्वा डेयरी में दर्ज हत्या के मामले FIR No. 839/24, दिनांक 16.10.2024, धारा 103(1)/109(1)/3(5) BNS एवं 25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। यह सफलता टीम के जमीनी स्तर पर जुटाई गई खुफिया जानकारी एवं लगातार निगरानी का परिणाम है।
घोषित अपराधी एवं उद्घोषणा विवरण:
Proclaimed Offender घोषित —
• FIR No. 313/2020, धारा 302 IPC, थाना शाहीन बाग, दिल्ली।
• FIR No. 92/19, धारा 392/397 IPC, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली।
धारा 82 Cr.P.C. के अंतर्गत उद्घोषणा लंबित —
• FIR No. 88/2020, धारा 392 IPC, थाना वसंत कुंज साउथ, दिल्ली।
• FIR No. 680/2020, धारा 302 IPC, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली।
दिनांक 15.10.2024 को शिकायतकर्ता नासिर पहलवान अपने घर के पास खड़ा था। उसी समय शकील वहां अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। नासिर ने उसे वहां से जाने को कहा। कुछ देर बाद शकील अपने साथ प्रिंस चौहान, वकील और अन्य लोगों को लेकर आया और शिकायतकर्ता व उसके परिजनों पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में शाहरुख उर्फ़  आसिफ और नौशाद गंभीर रूप से घायल हुए। घायल नौशाद की बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में FIR No. 839/24, दिनांक 16.10.2024 दर्ज की गई। जांच के दौरान जुबैर, अंकित @ विक्की, शकील और शिवम @ शुभम @ शिबू को गिरफ्तार किया गया, जबकि आरोपित  प्रिंस चौहान फरार था।

दिल्ली पुलिस की एनआर-II, क्राइम ब्रांच, सेक्टर-18, रोहिणी की विशेष टीम को फरार अपराधियों को पकड़ ने का कार्य सौंपा गया। टीम— SI प्रदीप दहिया, SI अनिल सरोहा, SI सुखविंद्र, SI प्रदीप सिंह, HC नितिन (171/Crime), HC राज आर्यन (1243/Crime), HC सुमित (1246/Crime), HC नवल (519/Crime), HC सुमेर (538/Crime) और Ct. योगेन्दर (1251/Crime) — का गठन इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व व ACP नरेंद्र बेनीवाल के पर्यवेक्षण में किया गया।
मुखबिर HC नितिन को आरोपित  की गतिविधियों के संबंध में विशेष सूचना प्राप्त हुई। SI Anil Saroha द्वारा तकनीकी निगरानी की गई | जो तकनीकी निगरानी और मानव स्रोतों के आधार पर टीम ने आरोपित  को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। पूछताछ में उसने उपरोक्त मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपित को कलंदरा धारा 35.1 (c) BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास:
आरोपी अब तक 6 मामलों में शामिल रहा है — हत्या, सशस्त्र लूट और अपहरण आदि के अपराधों में।
मुख्य मामले —
1. FIR No. 839/24 – हत्या, थाना भलस्वा डेयरी
2. FIR No. 313/2020 – हत्या, थाना शाहीन बाग
3. FIR No. 92/19 – सशस्त्र लूट, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया
4. FIR No. 88/2020 – लूट, थाना वसंत कुंज साउथ
5. FIR No. 680/2020 – हत्या, थाना भलस्वा डेयरी
6. FIR No. 09/18 – अपहरण, थाना भलस्वा डेयरी
पूछताछ से खुलासे:
आरोपित  ने बताया कि वह अपने साथियों जुबैर, अंकित @ विक्की, शकील और शिवम @ शुभम @ शिबू के साथ भलस्वा डेयरी और आउटर नॉर्थ दिल्ली क्षेत्र में गैंग चलाता था। इनकी पुराने अपराधियों जैसे इंदरजीत @ हनी (थाना भलस्वा डेयरी का BC) से रंजिश थी। दिनांक 11.12.2020 को आरोपित  व उसके साथियों ने इंद्रजीत @ हनी की हत्या की थी ताकि इलाके में वर्चस्व स्थापित किया जा सके। इसके अलावा, आरोपित  शकील की नासिर पहलवान व उसके परिवार से व्यक्तिगत दुश्मनी थी, जिसके चलते 25.10.2024 को उन्होंने उन पर फायरिंग की, जिसमें नौशाद की मृत्यु हो गई और शाहरुख @ आसिफ घायल हुआ।
आरोपित का प्रोफाइल:
आरोपित  प्रिंस चौहान, आयु 30 वर्ष, शारदानंद कॉलेज, अलीपुर, दिल्ली से बी.कॉम स्नातक है। परिवार हरियाणा के गाँव पबसरा, थाना कुंडली, जिला सोनीपत में रहता है। वह पहले प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, परंतु शीघ्र धन अर्जित करने और इलाके में दबदबा बनाने की चाह में अपराध की दुनिया में उतर गया।NR-II, क्राइम ब्रांच, दिल्ली की यह कार्रवाई एक और फरार एवं खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार करने में मील का पत्थर साबित हुई है। टीम का यह उत्कृष्ट कार्य अपराधियों के मन में कानून का भय और जनता में सुरक्षा का विश्वास और भी मजबूत करता है।

Related posts

आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखें सांसद: मोदी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:गृह मंत्री अनिल विज ने प्राथमिक शिक्षक की गाड़ी में जलने से मौत मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्यूरो को सौंपी

Ajit Sinha

राहुल गांधी विदेशी सर जमी पर जाकर भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा हैं-अनुराग ठाकुर, लाइव सुने वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x