Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुई नाबालिग की मौत, परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किया जमकर हंगामा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के जारचा के प्यावली गांव में एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर द्वारा नाबालिग लड़के को गलत इंजेक्शन लगाये जाने से हुई मौत कई मामले मे, आज लडके परिजनों निजी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया, जानकारी मिलते ही जारचा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच लोगों को शांत करने में जुटे है. लोगों के गुस्से को देख भारी फोर्स तैनात कर दिया है.

 यह तस्वीर 15 वर्षीय रजत की है. शनिवार को तेज बुखार का आ गया। स्वजन प्यावली स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार के दौरान तेज बुखार में इंजेक्शन लगा दिया, जिसके लगाते ही किशोर की तबीयत और बिगड़ने लगी। स्वजनों ने उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। रजत के पिता प्राइवेट गाडी चलाते है. परिवार में पत्नी सहित दो बेटे एक बेटी हैं। शिकायत दिए  जाने के बावजूद जब कार्यवाही नहीं हुई तो आज रजत के परिवार वाले दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे, जारचा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच लोगों को शांत करने में जुटे है.

Related posts

मोबाइल पर बहन से बात करने पर भाई ने चाकू से गोद कर एक लड़के  की ले ली जान, आरोपित गिरफ्तार  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने पलवल से 20 20 हजार के तीन ईनामी व वांटेड बदमाशों को किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या है या दहेज हत्या, परिजनों की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x