Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बैंक प्रबंधक को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए आज गुरुवार को आरोपित रामफल, प्रबंधक दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा, भूना, जिला फतेहाबाद को शिकायतकर्ता से 15,000/- (पंद्रह हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा भूना से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर  संख्या 38 दिनांक 9.10.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा भूना जिला फतेहाबाद में 6,00,000/- रूपये कृषि लोन के लिए आवेदन किया है। कृषि लोन के संबंध में वह आरोपित  रामफल प्रबन्धक उपरोक्त से लोन मंजूर करने के लिए  मिला तो आरोपित उपरोक्त द्वारा उससे उसका लोन स्वीकृत करने की एवज में उससे 40,000/- रूपये की मांग की गई। दिनांक 3.9.2025 को उसके बैंक खाते में कृषि लोन की पहली किस्त की राशि 3,00,000/- रूपये प्राप्त होने पर उसके द्वारा आरोपित  रामफल उपरोक्त को उसके द्वारा 20,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत राशि दी गई है। दिनांक 17.9.2025 को शिकायतकर्ता की दुसरी कृषि लोन राशि 3,00,000/- रूपये उसके बैंक खाता में प्राप्त होने पर आरोपित रामफल बैंक प्रबन्ध उपरोक्त द्वारा उससे बकाया 20,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई। शिकायत कर्ता के बार-बार अनुरोध पर आरोपित  रामफल प्रबन्धक उपरोक्त द्वारा उससे 15,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज फिर से 17 जिलों में इंटरनेट सेवाओं बंद करने की अवधि अगले 24 घंटों के लिए और बढ़ा दी हैं।  

Ajit Sinha

डीजीपी मनोज यादव ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के दिए दिशा-निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x