Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बड़ा हादसा :सेक्टर -25 के समीप गुरुग्राम नहर पर -सोहना की तरफ जाने वाली पुल अचानक भरभरा कर नहर में गिरा,कई बड़ी गाड़ियां फंसी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : फरीदाबाद में गुरुग्राम नहर के ऊपर बना पुल हुआ धराशायी। सेक्टर-25 के कृष्णा कालोनी इलाके में दशकों पुराने पुल आज अचानक भरभरा कर गिर पड़ा,इस घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पुलिस के साथ नहर में गिर गई। जिसमें 2 बाइक सवार भी इसकी चपेट में आए गए लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार सहित वाहन चालक भी सही सलामत बाहर आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
दिखाई नजरा फरीदाबाद के सेक्टर 25 इलाके से होकर गुजर रही फरीदाबाद गुरुग्राम नहर का है जहां आज एक बड़ा हादसा होते -होते टल गया। घटना के चश्मदीद के मुताबिक़ वह भी इसी रस्ते से जा रहा था कि अचानक उसके सामने वाली गाडी पुल टूटने से पुल सहित नहर में गिर गई उन्होंने अपनी गाड़ी तुरंत रोक दे जिसके चलते वह और उसकी गाडी दोनों नहर में गिरने से बच गए। एसीपी मुजेसर राधे श्याम के मुताबिक घटना शाम 5:00 बजे की है जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य में जुट गए क्रेन मंगाकर नहर में गिरी गाड़ियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही गाड़ियां निकाल ली जाएंगी और आवागमन वाले रास्ते को डाइवर्ट कर दिया गया है। काफी पुराना था जिसके चलते यह घटना हुई बता दें कि यह हादसा बड़ा भी हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

Related posts

सभी विधानसभा क्षेत्रों में 194 बूथ अति स्वेदन शील हैं और 190 बूथ संवेदनशील है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; पूर्व मंत्री करतार भड़ाना की अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई शेड को वन संरक्षण विभाग ने किया धवस्त, रमेश चपराना।

Ajit Sinha

नाकाम लूटेरों ने सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, सीपी संजय कुमार देंगें बहादुर सुरक्षा गार्ड को 50000 का ईनाम,देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x