Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी जल्द हरियाणा वासियों को करेंगे समर्पित – नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शीघ्र ही हरियाणा की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी हरियाणा में ही निर्मित किया गया था और अब दूसरे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानेसर रेलवे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कुरुक्षेत्र शहर की पाँच क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री आज थानेसर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पूर्व उन्होंने रेलवे अधिकारियों से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरेक्टर  नरेंद्र चुम्बर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी पाँच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शीघ्र ही शेष प्लेटफॉर्म का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण संभव हो पाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को यहाँ मूर्त रूप दिलाया। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से जहाँ कुरुक्षेत्र के विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी, वहीं यह परियोजना प्रदेश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने पर वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

Related posts

इंडियन एयरफोर्स के एएन-32 विमान दुर्घटना: आशीष ने बहुत छोटी सी उम्र में अपनी काबिलियत की छाप छोड़ी है. सीएम

Ajit Sinha

भारतीय पुलिस सेवा के 5 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha

पूर्व विधायक, मार्केटिंग कमेटी चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, दर्जनों पार्षदों, सरपंचों समेत कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x