Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के मामले में फरार आरोपित जोरा सिंह, ड्राईवर, हरियाणा रोडवेज जिला कैथल पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा आज दिनांक 26.9.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में फरार आरोपित जोरा सिंह, ड्राइवर, हरियाणा रोडवेज जिला कैथल को उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने उपरांत उसको सेक्टर-19 कैथल से गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ,अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, जिला कैथल में ट्रेनिंग ले रहा है इस ट्रेनिंग के लिए उसके द्वारा कुल 3,540/- रुपये सरकारी फीस जमा की गई है।

हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग के लिए हरियाणा रोडवेज, कैथल द्वारा हाकम सिंह चालक व जोरा सिंह चालक की ड्यूटी लगाई गई है। यह दोनों चालक इकट्ठे रहते है। जोरा सिंह चालक व हाकम सिंह चालक ने उसको कई बार कहा कि उसकी ट्रेनिंग ठीक से हो जाएगी। दिनांक 2.7.2025 को उसके द्वारा हाकम सिंह चालक के मोबाईल फोन पर बात की तो उसने उसको कहा कि वह उनको 3000/-दे तथा अपनी ट्रेनिंग सेंटर में हाजिरी लगाकर चला जाया करे उसकी ट्रेनिंग अपने आप पूर्ण हो जाएगी। इसके उपरान्त उसके द्वारा दिनांक 7.7.2025 को जोरा सिंह चालक के मोबाइल पर बात की जिसने उसको कहा कि वह मुरथल में 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए आया हुआ है। तुम 3,000/-रूपये नकद हाकम सिंह चालक उपरोक्त को देकर उससे उसकी बात करवा दो।

उपरोक्त शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , अम्बाला द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित को हाकम सिंह चालक, हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल, जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 3,000/- रूपये (तीन हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए वर्कशॉप सामान्य बस अड्डा कैथल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित के विरूद्ध मुकदमा संख्या 22 दिनांक 7.7.2025 धारा 7, पीसी एक्ट के तहत थाना, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है।

Related posts

गुरुग्राम: यादव समाज को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने पर पुलिस ने जाट नेता हवा सिंह सांगवान किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश जाकिर उर्फ बौना गोली लगने से घायल, हत्या समेत 9 मामले में वांटेड था

Ajit Sinha

रंजिश रखते हुए थार गाड़ी सहित 2 कारों पर पैट्रोल डालकर जलाने की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x