Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे अफ्रीकी मूल के 4 महिलाओं समेत 8 विदेशी नागरिकों और 1 भारतीय अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में विदेशी नागरिकों द्वारा रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे अफ्रीकी मूल के चार महिलाओं समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय नागरिक को पुलिस में अरेस्ट  किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से गैर प्रांतीय 28 बोतल व्हिस्की अग्रेजी शराब, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है,   

विदेशी नागरिकों द्वारा रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा करने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना दादरी पुलिस ने गांव मथुरापुर स्थित ओमीक्रोन-1 सोसायटी के फ्लैट बी-40 पर छापा मार कर 4 नाईजिरियन पुरुष व 4 महिला नाईजिरियन और एक भारतीय पुरुष  को नशीले पदार्थ के साथ अरेस्ट  किया गया है. एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली दादरी को सूचना मिली थी सोसायटी के फ्लैट बी-40 पर कुछ लोग पोस्टर लगाकर एक रिहायशी मकान में आयोजित पार्टी कर  हंगामा कर रहे है. एडीसीपी , ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इस सूचना पर एसीपी थर्ड दादरी और दादरी के थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर अफ्रीकी मूल के चार महिला समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय नागरिक मौके से हिरासत में लिया गया.

वहां जब कमरों को चेक किया तो  वहां पर गैर प्रांतीय 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाउडर बरामद बरामद हुआ. पूछताछ पर इन लोगों ने अवैध रूप से इस पार्टी का आयोजन करने की बात स्वीकार की है और बरामद सामान का सेवन करना स्वीकार किया गया है.  उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज या गया है किया गया है और उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है.

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने घूसखोरी के मामले में एक एचसीएस अधिकारी (एसडीएम) को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सोसाइटी में पालतू कुत्ते के अटैक से बुजुर्ग महिला की कूल्हे की हड्डी टूटी, चलने-फिरने से हो गई लाचार, केस दर्ज  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x