Athrav – Online News Portal
हरियाणा

विधानसभा चुनाव में आज हथीन, होडल, पलवल में 73.2 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण हुआ: डीसी यशपाल  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशपाल ने विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिलावासियों का आभार जताते हुए मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन में लगेे अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। जिला प्रशासन ने मतदान के दिन जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे जिसके चलते सभी तीन विधानसभा क्षेत्र नामत: 82-हथीन, 83-होडल (अ.जा.) व 84-पलवल विधानसभा क्षेत्रों में किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार की सुबह स्वयं भी जिला के अलग-अलग मतदान केंद्रों का दौरा किया तथा दिन भर कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर नजर बनाए रहें। जिला में सोमवार की सुबह सात बजे सभी मतदान केंद्रों पर सुचारू ढंग से मतदान आरंभ हुआ जोकि सांय छ: बजे तक जारी रहा। जिला के मतदान केंद्रों पर दिव्यांजनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे जिसके चलते मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उपायुक्त ने मतदाताओं की सुविधा में योगदान के लिए रेडक्रास व अन्य स्वयं सेवी संगठनों के वालंटियर्स को बधाई भी दी। 



उपायुक्त ने बताया कि 82-हथीन में 73.2 प्रतिशत, 83-होडल (अ.जा.) व 84-पलवल में हालांकि मतदान का अधिकृत आंकड़ा मतदान कॢमयों के वापस आने के उपरांत संकलित होने वाली अंतिम रिपोर्ट के आधार पर जारी किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक हथीन, होडल (अ.जा.) व पलवल के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों पर मतगणना कॢमयों के वापस आने का सिलसिला आरंभ हो चुका था। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बटालियन/ओपी ,सब डिवीजन , डीएचबीवीएनएल , फरुखनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी राहुल नरवाल को रिक्त पद के समक्ष नवगठित हांसी जिले का उपायुक्त लगाया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरों को रिकार्ड उपलब्ध करवाकर जांच में पूर्ण सहयोग करने के सभी विभागों को दिए निर्देश। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!