Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चौंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने शनिवार की देर सायं को गुरुग्राम के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 67 वीं एसजीएफआई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का शुभारंभ कर प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।गुरूग्राम में 30 अप्रैल तक आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों सहित 8 विभिन्न शैक्षणिक बोर्ड की कुल 44 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मुख्य सचिव के आयोजन स्थल पर पहुँचने पर डीसी निशांत कुमार यादव ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्य सचिव  टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने नेशनल बॉस्केटबॉल चौंपियनशिप का शुभारंभ करने उपरांत देशभर से आए खिलाड़ियों को अपना शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि आप हरियाणा खेलने आए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की मिट्टी में कुछ खास बात है। जितने भी खिलाड़ी यहां किसी प्रतियोगिता शामिल हुए हैं वे वैश्विक स्तर की प्रतियोगिता जैसे कॉमनवेल्थ गेम्स व ओलिम्पिक में अपना परचम जरूर लहराते हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गुरूग्राम में हो रही इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के खिलाड़ी भी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा अवश्य मनवाएँगे।मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसमे इस प्रकार की आयोजन प्रमुख माध्यम है। मुख्य सचिव ने इस दौरान प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की प्रशंसा भी की। इस दौरान उन्होंने शनिवार को प्रतियोगिता में विजेता रही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केवीएस, मेघालय, गुजरात, चंडीगढ़, तेलांगना, तमिलनाडु, पंजाब की टीम को सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में गुरूग्राम के विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा व मलखंभ जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डिविजनल कमिश्नर आर.एस बिढान,  जीएमडीए के सीईओ ए. श्रीनिवास, शिक्षा विभाग हरियाणा के निदेशक जितेंद्र दहिया, कैप्टन विहान लांबा, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

मोबाइल एप के उपयोग में लापरवाही पर सख्ती, उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के निर्देश।

Ajit Sinha

लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने अपने साथी पार्टनर की छाती में चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ी गई।

Ajit Sinha

डिस्कवरी वाइन ग्रुप के 50 लाख रुपए व एक S-PRESSO कार लेकर भागने वाला पीएसओ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x