Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

47 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलो चरस जब्त, चार गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ रखने के आरोप में जिला सिरसा व अंबाला से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 ग्राम हेरोइन व 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई है।


पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला सिरसा में एंटी नार्कोटिक सैल की टीम ने गश्त के दौरान दो स्कूटी सवार युवा पीयूष और केशव उर्फ कानू, निवासी परमार्थ कॉलोनी, बेगू रोड, सिरसा को शमशाबाद,पट्टी कल्यानियान रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अन्य मामले में,एंटी नार्कोटिक सेल सिरसा की एक टीम ने 7 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में सुख सागर कॉलोनी, बेगू रोड सिरसा के निवासी मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिला अंबाला में पुलिस की टीम ने अभियुक्त, राजेश, निवासी गाँव फतेहपुर, नारायणगढ से 1 किलो 500 ग्राम चरस जब्त कर उसे काबू किया है।पकडे गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

Related posts

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख रुपये लूटने गैंग का 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल

Ajit Sinha

खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, पति अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा : के. के. राव होंगें गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर :पुलिस महानिदेशक एसएस संधू ने एक एडीजीपी सहित 8 आईजी के किए तबादले।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!