Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा सरकार में त्राहि-त्राहि कर रहे है फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोग : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों में व्याप्त बिजली, पानी व सडक़ों की समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं जानने के लिए अभियान शुरु किया है। इसी के तहत शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मालवती पांचाल, सत्यवती चौहान, अजमेरी प्रधान, प्रीता बघेल, शीशपाल परमार, कांग्रेसी नेता अजय व मनोज द्वारा इंद्रा कालोनी में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रुप में प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शिरकत करके वहां के लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी समस्याओं को पहली कलम से निराकरण करवाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रुप से अमन वत्स,ओमपाल, कपिल अल्लीपुर, राजरानी, शीला, रेवती,सीमा चौहान,आशा,योगेंद्र,गिर्राज, रमेश,बिलाल खान सहित सैकड़ों कालोनीवासी मौजूद रहे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में ही अंतर है, चुनावों के दौरान विकास के बड़े-बड़े दावे करनी वाली भाजपा सरकार में लोग आज बिजली, पानी, सडक़ें व सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का यह शहर फरीदाबाद मात्र 30 मिनट की बारिश में पानी से लबालब हो जाता है और लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है क्या यही है भाजपा का विकास है।


उन्होंने कहा कि कालोनियों में कई-कई फुट पानी जमा होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है और न तो जिला प्रशासन और न ही भाजपा नेता लोगों की सुध ले रहे है। गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान व आम आदमी के हकों की आवाज उठाई है और आगे भी पार्टी लोगों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों में वोट की चोट से भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर इस प्रदेश का सही मायनों में विकास किया जाएगा।

Related posts

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’, फरीदाबाद में लगाएंगे 10 हजार पौधे – एन के गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घमंडी कुंभकरण ,रावण, मेघनाथ चौड़े में खड़े है, मंगलवार को तीनों के घमंड चकनाचूर कर दिया जाएगा -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चारधाम यात्रा के संबंध फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!