Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दो सौतेली और एक सगी बेटियों के साथ बलात्कार करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : फरीदाबाद से बेहद ही शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने अपनी तीन बेटियों को बनाया हवस का शिकार। बेटियों को धमकाकर पिछले एक साल से पिता अपनी दो सौतेली तथा एक सगी बेटी के साथ बलात्कार करता रहा। अब दो बेटियों की शिकायत पर पुलिस ने कलयुगी पिता के खिलाफ अलग-अलग बलात्कार करने के मामले दर्ज किए हैं और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस गिरफ्त में मासूम सी शक्ल बनाकर बैठा यह फरीदाबाद का जान मौहम्मद है, जो पिछले एक वर्ष से अपनी ही तीन बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पीडि़त बेटियों की उम्र 14-16 बताई जाती है तथा वे लगातार इसका विरोध करती रही। महिला थाना प्रभारी सुशील कुमारी की मानें तो सौतेली बेटियों को यह कहकर धमकाता था कि मैंने तुम्हारी मां को तो मार दिया है। इसके बारे में किसी को कुछ भी बताया तो तुम्हें भी मार दूंगा। पुलिस की मानें तो महिला थाने में जान मौहम्मद के खिलाफ दो बेटियों की शिकायत पर बलात्कार के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद महिला थाना की एसएचओ सुशील कुमारी का कहना हैं कि जान मोहम्मद के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया  है। उधर, जान मौहम्मद आरोपी की मानें तो उसने अपनी बेटियों के साथ बलात्कार किया है। आरोपी अपनी गलती पर पछताने की बात तो कह रहा है, लेकिन उसके चेहरे के हाव-भाव को देखकर लगता नहीं कि उसे पछतावा है।

Related posts

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस -बीजेपी से टक्कर लेने को तैयार -ओ पी वर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसएसबी अस्पताल में लगाया निशुल्क हृदय जांच शिविर,140 मरीजों की हुई जांच, कई टेस्ट भी हुए निशुल्क

Ajit Sinha

हरियाणा: जेजेपी में 5 पूर्व विधायकों समेत 26 नेताओं को मिले पद, दिग्विजय चौटाला बने प्रदेश प्रधान महासचिव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x