Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; पेट्रोल से भरा हिदुस्तान पेट्रोलियम का टेंकर सैनिक कॉलोनी के समीप बीच सड़क पलटा, बह रहे पेट्रोल को ले जानें से पुलिस ने रोका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ;  सैनिक कॉलोनी के समीप आज पेट्रोल से भरा एक टेंकर चालक का संतुलन बिगड़नें की वजह से बीच सड़क पर पलट गया के बाद वहां के आसपास के लोगों ने टेंकर से बह रहे पेट्रोल को बाल्टी, प्लास्टिक गैलनों आदि सामानों में भर कर ले गए। पुलिस की मानें तो पेट्रोल के टेंकर पलटनें की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका हैं। फिर भी माना जा रहा हैं कि चालक की संतुलन बिगड़नें की वजह से टेंकर बीच सड़क पर पलट गया होगा।
सैनिक कॉलोनी, पुलिस चौकी इंचार्ज दर्पण कुमार का कहना हैं कि उन्हें आज दोपहर के वक़्त पौने दो बजे के करीब सूचना मिली कि सैनिक कॉलोनी के समीप बीच सड़क पर हिन्दुतान पेट्रोलियम की पेट्रोल से भरा एक टेंकर पलट गया हैं के बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और वहां पर देखा कि बीच सड़क पर पेट्रोल से भरा हुआ एक टेंकर पलटा हुआ हैं और लोग उसमें से पेट्रोल भर कर तेजी के साथ ले जा रहे हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें लोगों को वहां से तुरंत हटाया और  टेंकर को चारों तरफ से सुरक्षा की दृष्टिकोण से घेर लिया और टेंकर से जिस रास्तें से पेट्रोल बह रहा था उसकों तुरंत बंद करवाया ताकि पेट्रोल कंपनी को जाएदा नुकसान ना हो, के बाद क्रेन को बुला कर टेंकर को खड़ा करवाया। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि यह टेंकर गुडगाँव की तरफ से चल कर वाईएमसीए, फरीदाबाद की ओर जा रहा था कि यह टैंकर सैनिक कॉलोनी के समीप बीच सड़क पर पलट गया। उनका कहना हैं कि इस हादसें में किसी का भी जान का नुकसान नहीं हुआ हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गांव जुन्हेङा,पन्हेङा और नरियाला में किया जनसंवाद कार्यक्रम, सुनी लोगों की समस्याएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को आज कल के बजट से खुश होकर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने पहुंचे, गुर्जर की सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में फ्लैटों में चोरी और महिलाओं के गले से सोने के चैन झपटने, पकड़ने हेतु क्राइम ब्रांच की टीम सक्रीय।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x