Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े पर 40 लोगों ने किया हमला, दूल्हे को पीटा, दुल्हन उठा ले गए लोग, वारदात सीसीटीवी में कैद

भारतीय समाज में जातिवाद को लेकर आज भी लोगों में भेदभाव की धारणा बनी हुई है. जिस वजह से इंटरकास्ट मैरिज करने वालों की जान पर बन आती है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेमविवाह करने वाले एक जोड़े पर 40 लोगों ने हमला कर दिया. ये पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. ये मामला तमिलनाडु के सलेम का है. जहां इंटरकास्ट मैरिज करने वाले एक नव-विवाहित जोड़े पर कथित रूप से हमला किया गया.यही नहीं आरोपियों ने दूल्हे की पिटाई की और दुल्हन का अपहरण कर लिया.

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुल्हन को बचा लिया.बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता अपनी बेटी के अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ शादी करने से नाराज थे. जिसके बाद दुल्हन के पिता और उसके परिवार के लगभग 40 सदस्यों ने मिलकर पूरी साजिश रची.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह घटना सोमवार शाम की है. जब नवविवाहित जोड़े के घर में घुसकर लोगों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया था. उन लोगों ने दूल्हे की जम कर पिटाई की थी और इसके साथ ही दुल्हन का अपहरण कर लिया था. जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने दुल्हन को उनके चंगुल से बचा लिया था.

Related posts

राहुल गांधी की 6 तस्बीरें देखें: ये पदयात्रा एक दिन राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में जरूर निखार पन लाएगा।

Ajit Sinha

मेयर से 42 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों का आज रिमांड पश्चात भेजा जेल

Ajit Sinha

पति सावधान: करवा चौथ पर पति ने साड़ी नहीं दिलाई तो पत्नी अपने पति को घसीटती हुई थाने पर लाई

Ajit Sinha
error: Content is protected !!