Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, IPS उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पुलिस परिवार के 4 सदस्य सेवानिवृत हुए है जिनकी विदाई समारोह का कार्यक्रम पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होने अपना 35 वर्ष से भी अधिक समय पुलिस विभाग को दिया। इस दौरान उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा, पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपना पर्याप्त समय परिवार को नही दे पाता है और ना ही वह अपने अरमानों को पूरा कर पाते है,

उन्होने कहा कि 58 वर्ष ज्यादा उम्र नहीं होती है व्यक्ति अपनी ख्वाहिशों व अरमानों को पूरा कर सकता है। आप सभी अपने स्वस्थ जीवन जिये व अपनी अधूरी ख्वाहिशों व अरमानों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अपने अनुभव को युवा पीढ़ी के साथ सांझा करे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक जय भगवान, जफर इकबाल सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार और कुक राममेहर की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

Related posts

फरीदाबाद: गांव घरौड़ा में आज 80 लाख रूपए की विकास योजनाओं की शुरुआत करते बोले विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा: सुरक्षित होता सफरः हरियाणा में इस साल सड़क हादसों में 20 प्रतिशत की कमी-डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

रैली को फरीदाबाद की पहचान से कनेक्ट करें कार्यकर्त्ता – ओमप्रकाश धनखड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x