Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

चिंता जनक आकड़ें: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 440 तक पहुंच गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमित के बढ़ते मामले पर लगाम लगाने में जिला प्रशासन को कोई खास सफलता नहीं मिल पा रही हैं, नाही आमजन अपने क़दमों को रोक पा रहे हैं। इन सभी कारणों से इस महामारी के शिकार तेजी से लोग हो रहे हैं। जी हैं आज जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित के आंकड़े जो मीडिया के सामने प्रस्तुत किए हैं जो चौकाने वाले हैं। अब मरीजों की कुल संख्या 440 तक पहुंच गई हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 12207 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4253 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 7954लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 11767 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 12886 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 11886 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 560 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 440 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 171 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 90 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 169 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक दस मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

यूनिवर्सिटी के छात्रावास के छत पर बनी पानी की टंकी में मिली महिला की लाश, पति और सास फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना योद्धा डीएसपी बिजेंदर सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत, डीजीपी मनोज यादव ने दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज उत्तरप्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी की विश्वास और ईमानदार सरकार की जीत हुई हैं-कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!