Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित रोजगार मेले में रोजगार के इच्छुक 348 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त अतुल द्विवेदी के मार्ग दर्शन में स्थानीय रोजगार विभाग द्वारा गत दिवस आईएमएसएमई ऑफ इंडिया हैबिटेट सेंटर में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इसमें रोजगार के इच्छुक 348 बेरोजगार युवाओं द्वारा पंजीकरण कराया गया था। यह जानकारी ज़िला रोजगार अधिकारी श्याम सुन्दर रावत ने दी।उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला की 20 कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया गया।



रिलायंस जियो तथा स्वीगी द्वारा 21 युवाओं का मौके पर चयन कर लिया गया तथा विभिन्न कंपनियों द्वारा 172 युवाओं को अगले साक्षात्कार राउंड के लिए शार्टलिस्ट किया है।रोजगार मेले में अधिकतर सेल्स, मार्केटिंग तथा तकनीकी रिक्तियां उपलब्ध थीं। गौरतलब है कि रोजगार विभाग द्वारा प्रत्येक तिमाही में रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इनमे रोजगार के इच्छुक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में समायोजित कराने का प्रयास किया जाता है।मेले में मंडल रोजगार अधिकारी गुरूग्राम सुरेन्द्र सिंह मोर, आईएमएमएमई के चेयरमैन राजीव चावला तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव राय सहित रोजगार विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी और कई बेरोजगार युवक उपस्थित रहे।

Related posts

पलवल के जिलाधीश नरेश नरवाल  ने  छह महीने के लिए धारा 144 लागू लगाने के आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया विभाग द्वारा हिन्दी दिवस पर मेरी पहचान हिंदी साहित्य संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थार गाड़ी ने आज पहले इको, फिर मोटर साइकिल में मारी जोरदार टक्कर , दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!