Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 3 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर व 3 हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के 8 सदस्य आज शुक्रवार  को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। जिनका विदाई समारोह कार्यक्रम, कार्यालय पुलिस आयुक्त, सेक्टर 21 C में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना 35 वर्ष से भी अधिक समय पुलिस विभाग को दिया। इस दौरान उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा तथा पुलिस विभाग में रहकर आमजन की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य रहने की भी कामना की।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज फरीदाबाद पुलिस में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर रंजीत, ओमपाल, रामदत्त, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, मंगतू राम, हेड कांस्टेबल सूबे सिंह, नारायण सिंह व सिपाही सोहन पाल की सेवानिवृति पर कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21 C में विदाई पार्टी आयोजित की गई। 

Related posts

फरीदाबाद : टीवी पत्रकार हरीश गौड़ की धर्मपत्नी व पत्रकार सचिन गौड़ की चाची स्व. कृष्णा गौड़ की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शहर के दिग्गज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फैक्ट्री से लैपटॉप व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 11 लाख के बाइक और लैपटॉप बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x