Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक मॉल के स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 24 लड़के -लड़कियों को गिरफ्तार किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : थाना पालम विहार ने आज अंसल प्लाजा मॉल के प्रथम मंजिल पर एक स्पा सेंटर में चल रहे वेश्यावृति के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया गया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 24 लड़के -लड़कियों को पकडे हैं जिनमें15 लड़कियां और 9 लड़के हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर को जेल भेज दिया. बाकी के 22 लड़के -लड़कियों को अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया।
एसएचओ सुरेंद्र कुमार की माने तो आज उन्हें सूचना मिली कि अंसल प्लाजा के प्रथम तल पर एवन स्पा सेंटर में लम्बें वक़्त से वैश्यावृति का गोरखधंधा चल रहा हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होनें तुरंत एक विशेष टीम गठित की जिसमें महिला पुलिस को भी शामिल किया गया। इसके बाद उनकी टीम ने पुलिस कर्मी को सादे कपडे में एक पुलिस कर्मी को बोगस ग्राहक बना कर स्पा सेंटर में भेजा जहां पर लड़की के साथ गलत काम करने का उसका सौदा हो गया। इसके बाद उसने अपने पुलिस टीम को इशारा कर दिया।



उनका कहना हैं कि इशारा मिलते उस स्पा सेंटर में उनकी टीम ने छापा मारा जहां से उनकी टीम ने कई लड़के -लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। इसके बाद उन्होनें स्पा सेंटर के मालिक व मैनेजर सहित मौके से कुल 24 लड़के -लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें से 15 लड़कियों व 9 लड़के शामिल हैं। उनका कहना हैं कि आज सभी आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने स्पा सेंटर के मालिक व मैनेजर को जेल भेज दिया और बाकि के सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया।

Related posts

एनकाउंटर के दौरान पकडे गए दो अपराधी कमल भड़ाना व शशिकांत को उनकी निशानदेही पर वारदात वाले स्थान पर ले गई पुलिस।

Ajit Sinha

नाश तस्करों के खिलाफ फरीदाबाद अपराध शाखाओं की टीमों ने राजीव कॉलोनी में संदिग्ध जगहों पर कांबिंग की।

Ajit Sinha

कैब चालक से वसूली मामला: डीसीपी को हटाया, सब इंस्पेक्टर बरखास्त, गिरफ्तार ,एसएचओ सहित कई पुलिस हुए सस्पेंड।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!