Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

100 मोबाइल फोन तलाश कर असली मालिकों को सौपा, लोगों ने दिल से पुलिस का किया धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:पुलिस प्रशासन ने एक ऐसा मुहीम चलाया हुआ जो आमजनों के दिल को छूता हैं और लोग खुश नहीं, बल्कि बहुत खुश हो जाते हैं,जी हैं.गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल ने आज कल लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को तलाश कर असली मालिकों को सौपने का कार्य कर रहीं हैं.जिन लोगों को अपने गुम हुए मोबाइल फोन मिल रहे हैं. वह लोग तो पुलिस प्रशासन को दिल से धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहे हैं। आज पुलिस की साइबर सेल ने 100 मोबाइल फोन को तलाश कर असली मालिकों को सौपे हैं, जबकि इससे पहले 65 मोबाइल फोन तलाश कर असली मालिकों को सौप चुके हैं।

डीसीपी शशांक कुमार सावन का कहना हैं कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गया है, क्योंकि अकेले मोबाईल के माध्यम से विभिन्न काम आसानी से व जल्दी हो जाते है और लोग अपना सारा रिकोर्ड, फ़ोटो, बैंक डिटेल व जानकारियां मोबाईल में ही सुरक्षित करके रखते है, जो बहुत ही आसान भी है इसलिए पिछले कुछ वर्षो में मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले लोगों की मात्रा में बहुत भारी ईजाफा हुआ है। मोबाईल फोन के यूजर्स की बढती तादात को देखते हुए मोबाईल बनाने वाली कम्पनियों में भी एक-दूसरे से अच्छे व सस्ते फोन बनाकर लोगों तक पहुंचाने की होङ लगी हुई है। जिसके कारण वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गई है। उनका कहना हैं कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाईल फोन होने कारण मोबाईल फोन गुम होने की घटनाएं भी आए दिन सामने आती है। मोबाईल फोन यूजर्स के द्वारा जरुरी दस्तावेजों को डाटा के रुप में मोबाईल फोन में स्टोर किया



उनका कहना हैं कि इस अवसर पर कहा यह एक छोटी शुरुआत है लेकिन इससे लोगो को काफी राहत मिलेगी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोबाइल ढूंढने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में कोशिश यह रहेगी कि प्रत्येक सप्ताह में बरामद हुए फोन को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने उपरांत उसी सप्ताह फोन के मालिक को दे दिया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को कोई फोन मिल जाए तो उसे नजदीकी थाना में जमा करा दे अपने पास रखकर कानूनी झमेले में ना पड़ें।
उनका कहना हैं कि लोगों के गुम हुए 100 मोबाईल फ़ोनों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद करने पर शशांक कुमार सावन,डीसीपी मुख्यालय द्वारा आज उनके असली मालिकों को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बुलाकर सौंपा गया। इस आयोजन के दौरान अपने खोए हुए मोबाईल फोन को पाकर लोगों ने पुलिस टीम के बारे में निम्नलिखित प्रकार से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कीः-

*

Related posts

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व दीपेंद्र हुड्डा की शानदार अगवानी से राहुल गांधी हुए गदगद।

Ajit Sinha

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पति को थाना सदर, गुरुग्राम की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

3000 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!