Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बिग ब्लैश टी-20 लीग, ऑस्ट्रेलिया पर सट्टेबाजी के आरोप में 10 लोग पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की अंतरराज्यीय प्रकोष्ट अपराध शाखा, चाणक्यपुरी , नई दिल्ली ने आज खेले जा रहे क्रिकेट मैच के ऊपर सट्टा खेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपितों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन , 5 लैपटॉप, एलईडी टेलीविजन बरामद किए है। पुलिस की माने तो सभी आरोपित अलग -अलग प्रदेशों के रहने वाले है। और अवैध सट्टेबाजी से ज्यादा पैसा कमाने के लिए गिरोह बनाते है। पकड़ने गए आरोपितों के खिलाफ क़ानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।   

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  (1) राजू वैष्णव निवासी जोशी रोड, करोल बाग, दिल्ली उम्र 48 साल (2) अजय कुमार निवासी रेगरपुरा, करोल बाग, दिल्ली उम्र 43 साल (3) योगेश तनेजा निवासी कमला नगर , बालेश्वर, आगरा (यूपी) उम्र 36 साल (4) तरुण खन्ना निवासी सिकंदरा आगरा यूपी उम्र 34 साल (5) मनीष जैन निवासी शास्त्री नगर, जयपुर राजस्थान उम्र 34 साल (6) कुशल निवासी पाली, राजस्थान उम्र 32 साल (7) परवेस कुमार निवासी रेगरपुरा, करोल बाग, दिल्ली उम्र 44 साल (8) हरविंदर देयोल उर्फ हैप्पी निवासी पश्चिम विहार, आगरा, यूपी, उम्र 38 (9) गौतम दास निवासी पाली राजस्थान उम्र 43 साल और (10) जाग्रत साहनी उर्फ सनी निवासी फैज रोड, करोल बाग, दिल्ली उम्र 32 साल है।

सूचना एवं छापेमारी:
एएसआई राकेश को जोशी रोड, करोल बाग, दिल्ली के इलाके में राजू नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ संगठित अपराध (सट्टा सिंडिकेट) चलाने की सूचना मिली थी। जानकारी को और विकसित किया गया तो सामने आया कि आजकल क्रिकेट की टी-20 बिग बैश लीग 2024-2025 (बीबीएल) चल रही है और यह ग्रुप इन मैचों में अवैध बैटिंग कर रहा है. तदनुसार, शनिवार ,21.12.2024 को लगभग 11.30 बजे इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन की देखरेख में इंस्पेक्टर कमल, एसआई गुलाब सिंह, समय सिंह, एएसआई राकेश, जफरूद्दीन, शैलेन्द्र, एचसी रामकेश, शक्ति, सुरेंद्र, वरुण कुमार और कॉन्स्टेबल नवीन की एक टीम बनाई गई।

और रमेश चंद्र लांबा की देखरेख में जोशी रोड, करोल बाग के एक फ्लैट में छापेमारी की।फ्लैट में 3 बेडरूम हैं और मुख्य आरोपित राजू वैष्णव सहित कुल 10 लोग थे। सभी आरोपित अपने लैपटॉप एंव मोबाइल फोन पर लाइव क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते हुए पाए गए। फ्लैट से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 14 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप एवं  1 एलईडी टीवी बरामद  किए गए।

सभी आरोपितों  के पास से 10 निजी मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. यह पता चला कि उपरोक्त बिग बैश लीग 2024-2025 का 7वां टी-20 क्रिकेट मैच होबार्ट हरिकेंस और  पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच सुबह 10:30 बजे से खेला गया था और समूह इस मैच पर अवैध सट्टेबाजी में लिप्त था। तदनुसार, अपराध शाखा में एफआईआर संख्या 266/24 के तहत कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की गई।

Related posts

इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी

Ajit Sinha

डॉ.अजय कुमार बोले- दस दिन पुरानी कंपनी को 750 करोड़ रूपए का ऑर्डर- मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का अमृतकाल मॉडल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढाने के नाम से ठगने वाले 11 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x