Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच ने फेसबुक आईडी हैक कर, उसके दोस्तों से धोखे से मदद के नाम पर paytam खाते में पैसे डलवाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, साइबर सैल सेक्टर-30 पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जो लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर, उसके ग्रुप के दोस्तों से paytam के माधयम से मदद के नाम पर अपने खाते में पैसे डलवा  लेता था, इस तरह से पकडे गए आरोपी लोगों ने दिल्ली -एनसीआर में 50 से अधिक लोगों से लाखों रूपए की धोखधड़ी करके अपने खातें में  डलवा चुके हैं, जिनमें से फरीदाबाद के 4 लोग शामिल हैं।

साइबर सैल के प्रभारी सुरेश सिंह की मानें, तो धीरज गाँधी निवासी मकान नंबर -301 सेक्टर -17 ने  सेंट्रल थाने में 19 अप्रैल 2017 को एक मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात शख्स ने उनके फेसबुक आईडी हैक करके, उनके दोस्तों से paytam अकाउंट में झुठी मदद के नाम पर पैसे डलवा रहा हैं, इस मुकदमें की आगे की कार्रवाई हेतु यह केस साइबर सैल को सौपा गया था, जिस पर तकनिकी सहायता से पुलिस उन अपराधियों तक पहुँच गईं  हैं, इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सौरव गोस्वामी उर्फ़ श्रेय निवासी गॉंव बेलबना तहसील वीटी, जिला अंबेडकर नगर ,अयोध्या,फैजा बाद , उत्तरप्रदेश हाल मकान नंबर डी 36 , सेक्टर -105, गौतमबुद्ध नगर , उत्तर प्रदेश व सुमित झा उर्फ़ आरुश निवासी बासके बिहारी, नजदीक माता मंदिर , जिला मधुबनी , बिहार हाल भंगेल , नॉएडा , गौतमबुद्ध नगर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपी सौरव व सुमित झा ने दिल्ली -एनसीआर में इस तरह से 50 से अधिक लोगों को लाखों रूपए का चुना लगा चुकें हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह लोग लोगों की फेसबुकआईडी हैक करने के बाद, उनके पासवर्ड को बदल देते थे, इसके बाद उनके दोस्तों से मदद के नाम पर अपने paytam में रूपए डलवा लिया करते थे।

 

 

 

Related posts

फरीदाबाद : पलवली में मारे गए पांचों पीड़ितों के निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जो कहा आप उन्हीं से सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाभी ने रची थी अपने देवर की हत्या की साजिश, भाइयों ने अपनी बहन की उजड़े घर को बसाने के उद्देश्य से की संजय की हत्या, लोकेंद्र।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लक्की ड्रॉ के नाम पर 100 से अधिक लोगों को ठगने वाले बंटी -बबली सहित चार आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x