Athrav – Online News Portal
नोएडा

इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक, कोई हताहत नही

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के होशियारपुर गांव में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि गोदाम में रखे इनवर्टर, बैटरी और भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के मेटल के ढांचे तक पिघल गए और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इस अग्निकांड में गोदाम के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन आग के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

Ajit Sinha

लैप्स पालिसी सेटलमेंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला कॉन्स्टेबल समेत 5 अरेस्ट, दो इंचार्ज सस्पेंड।

Ajit Sinha

ओयो होटल के बाथरूम में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने पर फैली सनसनी,प्रेमी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x