Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

राइट टू सर्विस मामलों की निगरानी करेंगे विकास कादियान, डीएचबीवीएन ने किया नियुक्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने इंजीनियर विकास कादियान, अधीक्षण अभियंता (आईटी) को निगम में राइट टू सर्विस मामलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रबंध निदेशक  विक्रम सिंह की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतियां हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन, चंडीगढ़ के साथ-साथ निगम के संबंधित मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।नोडल अधिकारी के रूप में विकास कादियान राइट टू सर्विस से जुड़े मामलों के समन्वय, निगरानी और समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। इसके साथ ही निर्धारित समय-सीमा में उपभोक्ता सेवाएं उपलब्ध कराने में आने वाली समस्याओं की निगरानी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय भी किया जाएगा।निगम का यह कदम उपभोक्ता सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राइट टू सर्विस के तहत आने वाली सेवाओं की नियमित निगरानी और मामलों के त्वरित निस्तारण को ओर गति मिलने की उम्मीद है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से एचईआरसी चेयरमैन नन्द लाल शर्मा ने भेंट की।

Ajit Sinha

पलवल पुलिस ने आज अवैध हथियारों के सौदागर किया अरेस्ट, 13 अवैध हथियार बरामद।

Ajit Sinha

सीएम  मनोहर  ने ‘सक्षम’ योजना के माध्यम से 100 घंटे काम के बदले मेहनताना देने की पूरे देश में एक अनूठी योजना की शुरूआत की। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x