Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

उपायुक्त समीरपाल सरों की अध्यक्षता में लघु सचिवालय बैठक का आयोजन किया गया ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  उपायुक्त समीरपाल सरों ने आज अपनी अध्यक्षता में लघु सचिवालय सैक्टर-12c, छठी मंजिल स्थित बैठक हाॅल में दो बैठकों का आयोजन किया। उन्होंने सर्वप्रथम जिलास्तरीय ग्रीवैंस कमेटी (डीएलजीसी)की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम, एचएसआईआईडीसी, हुडा, एचबीवीएन के सम्बन्धित अधिकारियों तथा औद्योगिक इकाईयों की ओर से उपस्थित डीएलएफ इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, फरीदाबाद इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, एस्काॅर्ट्स लिमिटिड, फरीदाबाद स्माॅल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
  उपायुक्त ने बैठक में विभिन्न इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन व उद्योगों के प्रतिनिधियों द्वारा रखी समस्याओं का हल करवाने के सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएलफ इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से उनके क्षेत्र में इंटरनल क्नैक्टिविटी, फुटपाथ, बिजली के खम्भे, सीमेंटिड सड़कें तथा निर्माण कार्य बारे रखी समस्याओं पर एचएसआईआईडीसी के सम्पदाधिकारी विकास चैधरी ने बताया कि सरकार ने 134 करोड़ रूपये चार सैक्टरों जिसमें सैक्टर-24, 25, डीएलएफ सैक्टर-32 व एनआईटी इण्डस्ट्रियल एरिये को नया रूप देने के लिए दिए हैं जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण, नई सीवरेज लाईन, नई स्ट्रीट लाईट लगावाने जैसे विकास कार्य करवाने का प्रावधान है।
एफआईए से कर्नल कपूर द्वारा रखी सैक्टर-58 में पड़े खाली प्लाट में जमें पानी समस्या पर उपायुक्त ने एसडीएम बल्लबगढ़, सम्पदा अधिकारी एचएसआईआईडीसी तथा ज्वाइंट कमीश्नर एमसीएफ की एक कमेटी का गठन करने के आदेश दिए। जो इस समस्या के समाधान के अतिरिक्त सैक्टर-59 की सीवरेज लाईन का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
  बैठक में क्लीयरैंस से जुड़ी परिस्थितियों के सम्बन्ध में एचएसआईआईडीसी के सम्पदा अधिकारी ने अवगत कराते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल के मार्ग दर्शन में गत 7 व 8 मार्च 2016 को गुड़गांव में आयोजित की गई हैप्निंग हरियाणा ग्लोबल इंनवैस्टर स्मिट के फलस्वरूप प्रदेश के भावी औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से करोड़ो रूपये के निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे जिसके अन्तर्गत आईएमटी फरीदाबाद क्षेत्र में लगाए जाने वाले बड़े उद्योगों से सम्बन्धित 31 एमओयू भी शामिल हैं। इनमें से 20 उद्योगों को स्थापित करने से सम्बन्धित पूरी प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है, शेष 11 के सम्बन्ध में भी अलाटमैंट का सम्बन्धित कार्य तेजी से प्रगति पर है। उपायुक्त ने समस्त प्रक्रिया को शीघ्र एवं सुचारू रूप से करवाने बारे भी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिस पर औद्योगिक संगठनों के सदस्यों ने समस्याओं के समाधान पर उपायुक्त समीरपाल सरों का आभार प्रकट किया।
बैठक के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद के दो लड़के व दिल्ली के एक लड़के बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी,पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नॉएडा: ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में डूबी दो बड़ी गाड़ियां, ओल्ड अंडरपास में डूब गया ट्रैक्टर,शहर हुआ जलमग्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बलात्कार पीड़ित लड़की महिला थाना में शिकायत करने गई पर महिला पुलिस ने उल्टा उसे ही बंद कर दिया, जांच होगी सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x