Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

बिजली निगम के स्थाई कर्मचारी-अधिकारी हिसार में आयोजित होने वाली इंटर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:बिजली निगम के स्थाई कर्मचारी-अधिकारी 18 से 20 नवंबर को हिसार में आयोजित होने वाली इंटर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी 11 ऑपरेशन सर्कल के कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारी खिलाड़ी बैडमिंटन, टग ऑफ वार, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, एथलेटिक्स – 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, शॉट पुट एंड डिस्क थ्रो आदि खेलों में भाग लेंगे। एक ऑपरेशन सर्कल से 57 पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।

महिला खिलाड़ी केवल बैडमिंटन, टग ऑफ वार, एथलेटिक्स – 100 मीटर, 200 मीटर, शॉट पुट में ही भाग ले सकती हैं। एक ज़ोन से 14 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।आज गुरुग्राम सर्कल एक एवं सर्कल दो की संयुक्त खेलकूद टीम के प्रबंधक सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह जाखड़ द्वारा महरौली रोड स्थित सर्कल कार्यालय के पास के मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया और अनेक खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया गया और उन्हें अपने खेल को बेहतर करने के लिए नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जननायक जनता पार्टी ने युवाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

Ajit Sinha

उत्तराखंड त्रासदी: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha

एचपीएस अधिकारी बलजीत सिंह को डीएसपी, लोकायुक्त हरियाणा नियुक्त किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x