Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

शेयर बाजार को रास आया आम बजट 2017, सेंसेक्स 485 अंक चढ़कर हुआ बंद

 संवाददाता, नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुए। बाजार के लिहाज से आम बजट 2017 खासा अच्छा रहा। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि बजट में सरकार ने बेहतरीन राजकोषीय प्रबंधन किया है, जिसका इम्पैक्ट का बाजार पर देखने को मिला। बाजार की तेजी में सेंसेक्स 485 अंकों की बढ़त के साथ 28141 के स्तर पर और निफ्टी 155 अंकों की तेजी के साथ 8716 के स्तर पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांकों के साथ साथ मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.67 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सेक्टर में

सेक्टर्स के लिहाज से बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी इंडेक्स (4.96%), सरकारी बैंकिंग इंडेक्स (3.96 %), ऑटो (3.60%), एफएमसीजी (3.04%) और मेटल इंडेक्स (2.43%) में देखने को मिली। आज गिरावट केवल फार्मा (0.46%) और आईटी इंडेक्स (1%) में देखने को मिली।

6 फीसदी से ज्यादा उछला बॉश लिमिटेड का शेयर

निफ्टी में शुमार शेयरों की बात करें तो 37 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बॉश, मारुति, बैंक ऑफ बडौदा, आयशर मोटर्स और आईसीआईसीआई के शेयरों में देखने को मिली। वहीं गिरावट टीसीएस, ऑरो फार्मा, आईडिया, इंफोसिस और ओएनजीसी के शेयरों में देखने को मिली।

Related posts

पुलिस है या गुंडा जानवरों की तरफ भूखे प्यासे प्रवासी मजदूरों को बेहरमी से डंडों से पीटते हुए का वायरल वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भ्रष्टाचार पर मनीष सिसोदिया की बेशर्मी और आम आदमी पार्टी के ड्रामे पर जम कर प्रहार किया।

Ajit Sinha

अप्रैल में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x