Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जम्मू एंव कश्मीर बैंक में शार्ट शर्किट से लगी आग, फर्नीचर और कंप्यूटर जल कर ख़ाक, रिकॉर्ड एंव लॉकर सुरक्षित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सैक्टर 16 की मार्किट में स्थित जम्मू एंव कश्मीर बैंक में आज सुबह अचानक आग लग गईं, इस आग में बैंक के अंदर तक़रीबन सभी कम्प्यूटर एंव फर्नीचर चल कर ख़ाक हो गईं, बैंक प्रबंधक की मानें, तो आग पहले बेट्ररी रूम में लगी थी ,बताया गया हैं कि आग इतना जाएदा था कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंची,  तब तक आग ने बैंक में सब कुछ जल कर राख हो गया था। करीब आधा दर्जन दमकल कर्मियोंं की कडी मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पाया गया, इस घटना में बैंक में रिकॉर्ड एंव लॉकर अभी बचे हुए है।
बैंक प्रबंधक संजय कुमार की मानें, तो आज सुबह करीब साढ़े सात बजे  बैंक के सुरक्षा कर्मी ने उन्हें फोन पर सूचना दी, कि बैंक के अंदर से तेज धुँआ निकल रहा  हैं, जोकि बैंक में आग लगने के कारण हैं, सूचना पाते ही वह बैंक पहुँच गए और साथ में लोकल स्तर पर जो भी बैंक के कर्मचरी थे, वह भी तुरंत पहुँच गए,इसके साथ में पुलिस एंव दमकल की गाडी भी मौके पर पहुँच गई हैं,उनका कहना हैं कि जब वह बैंक में पहुंचें, तो देखा की बैटरी वाले  रूम में आग लगी हुई हैं, इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का शुरू किया और बैंक कर्मियों ने रिकॉर्ड एंव लॉकर को बचानें में सफल प्रयास किया, इस आगजनी में बैंक के अंदर के सभी फर्नीचर एंव  कंप्यूटर जल कर खाक हो गया। उनका कहना हैं कि उनके जोनल ऑफिस से एक विशेष टीम इस घटना की जांच हेतु आ रहीं हैं, वैसे भी बैंक की बिगड़ी हुई स्थिति को सुधारने में थोड़ा वक़्त लगेगा, पर ग्राहकों को ज्यादा असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने साथ में एक दूकान को किराए पर ले लिया हैं और उसमें कल से बैंक का काम शुरू कर दिया जाएगा। जाँच अधिकारी एएसआई शिव कुमार का कहना हैं कि जम्मू एंव कश्मीर बैंक में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हैं, ऐसा उन्हें बैंक अधिकारी ने बताया हैं और आगे जो भी शिकायत आएगी, तो उस हिसाब से कार्रवाई कर दी जायेगी। फिलहाल उनके पास बैंक की तरफ से कोई शिकायतें अभी नहीं आई हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फरीदाबाद सेक्टर- 78 और गुरुग्राम सेक्टर 9 में सखी निवास योजना के तहत महिला छात्रावास का होगा निर्माण

Ajit Sinha

पहले हुई शराब की पार्टी फिर, हमलावरों ने चाकू से गोदकर कर दी बिक्रम की हत्या,पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल का शिलान्यास व उद्धघाटन का सिलसिला आज भी जारी रखा और कांग्रेस के सरपंचो भाजपा में शामिल किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x