Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह में आयोजित महिला हाफ मैराथन कांस्टेबल निशा ने मारी बाजी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में आज सुबह पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर की ओर से महिला पुलिस कर्मचारियों की 4 किलोमीटर के हाफ मैराथन का आयोजन किया गया.इस आयोजन में जनपद के सभी थानों के महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया.  इस मैराथन में कोतवाली पेज 3 पर तैनात महिला कांस्टेबल निशा पहले स्थान पर आई,  दूसरे स्थान पर कॉन्स्टेबल कंचन, जबकि तीसरे स्थान पर कॉन्स्टेबल स्वदेश रही, सभी विजेताओं को एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सेक्टर- 108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 4 किलोमीटर की हाफ मैराथन का आयोजन किया गया.

जिसमें  विभिन्न थाना, महिला सुरक्षा इकाई व कार्यालयों में नियुक्त 50 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया. मैराथन एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हाफ मैराथन जनपथ रोड, लोटस पलाश, सेक्टर- 110 के सामने से होते हुए एटीएस-1 हैमलेट टावर के बाए मुड़कर, फॉर्च्यून स्कूल मार्ग, सेक्टर-105 सीएनजी पंप के बाए, नोएडा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड, सेक्टर-82 कट पुलिस चौकी से बाए मुड़कर पुलिस कमिश्नर कार्यालय-108 पर समाप्त हुई।

 इस 4 किलोमीटर के हाफ मैराथन में महिला पुलिसकर्मियों ने मैराथन में पहले स्थान पर रह निशा शर्मा ने बाजी मारी, निशा थाना फेस- 3 में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, दूसरे नंबर पर कंचन रही जोकि थाना 39 में कांस्टेबल के पद पर, तीसरे नंबर पर स्वदेश जबकि थाना 20 में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है. मैराथन में चौथे नम्बर पर पुलिस लाइन में तैनात साधना और पांचवें नंबर पर ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अक्षिता रही. इन पांचों को एडिशनल डीसीपी सेंट्रल अंकिता शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला अफजाई की।

Related posts

मामूली विवाद पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जमकर बेरहमी से पिटाई, घटना का विडियो सोशल पर वायरल

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय पशु चोरों के गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 बदमाश घायल.

Ajit Sinha

अपराध शाखा -17 की टीम ने चोरों के दो गिरोह के 5 सदस्यों अरेस्ट कर उनसे चोरी के 19 वाहनों को किया बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x