Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

चीते ने शिकार के लिए लगाई दौड़ तो बारहसिंगा ने ऐसे दिया चकमा, सीधे दौड़ते हुए किया ऐसा.देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बारहसिंगा और चीते का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में चीता, बारहसिंगा का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वीडियो शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर ही वायरल हो गया. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने ट्विटर पर 23 मई को शेयर किया था.


साथ ही कैप्शन मे लिखा, ‘देखिए, कैसे चीता, बारहसिंगा का पीछा करता है.’आपको बता दें कि यह सिर्फ 6 सेकेंड की वीडियो क्लिप है लेकिन इसके व्यूज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.इस वीडियो क्लिप में बारहसिंगा, चीते से बचने का काफी प्रयास कर रहा है लेकिन परिणाम क्या होगा. यह किसी को पता नहीं क्योंकि यह वीडियो सिर्फ 6 सेकेंड का है.


सशांत नंदा के इस वीडियो को अब तक 2,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद लोग दिलचस्प कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पता नहीं क्या होगा, क्योंकि इस वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि चीता, बारहसिंगा का शिकार कर पाता है या नहीं.’इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया है कि चीता जमीन पर दौड़ने वाला सबसे तेज जानवर है लेकिन इसका पसंदीदा शिकार बारहसिंगा है.

Related posts

स्वयंवर शो पर खुलकर बोलीं राखी सावंत, कहा- कोई भी सच में शादी नहीं करता

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर 47 लाख 25 हजार 910 लोग पसंद कर चुके हैं -देखें वीडियो

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद NGO को मामले से जुड़ी फाइनल क्यों नहीं दिखाई गई? : सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!