Athrav – Online News Portal
नोएडा

सुरक्षा गार्ड की बड़ी लापरवाही से लिफ्ट मे फंसा मासूम मदद के लिए चिल्लाते हुए का देखें वायरल वीडियो


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में ट्यूशन से घर लौट रहा एक 8 साल का मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस गया. लिफ्ट में सवार होने के बाद बच्चे ने जैसे ही बटन दबाया तो लिफ्ट चौथे व पांचवे फ्लोर के मध्य में अटक गई। लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद बच्चा करीब 10 मिनट तक उसमें फंसा रहा। बच्चे के लिफ्ट में फंसने का वीडियो वायरल हो रहा है मामले में सुरक्षा गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे पहले 29 नवंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट हाउसिंग सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियां लिफ्ट में फंस गईं. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।

लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर 8 साल के मासूम के मनोदशा को बयान कर रही हैं, अपने आप को लिफ्ट में फंसा हुआ देख मासूम बच्चा इंटरकॉम और इमरजेंसी के बटन दबाता है लेकिन कोई मदद उसके पास तक नहीं पहुंचती है क्योंकि सीसीटीवी रूम में बैठा सुरक्षा गार्ड नदारद था.

ऐसे में सहमे में हुए बच्चे ने लिफ्ट दरवाजे को पीटा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके कारण वह घबरा गया जोर जोर से चीख रहा था और रो रहा था बच्चे की चीख पांचवें फ्लोर पर टहल रहे एक व्यक्ति को सुनाई दी वे लिफ्ट के पास पहुंचे तो बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी. उन्होंने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को कॉल किया इसके बाद 10 मिनट के प्रयास के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाला जा सका।

निराला एस्पायर सोसाइटी की जहां प्रियांशु दास अपने परिवार के साथ ए 8 टावर में 14 वी मंजिल पर रहते हैं उन्होंने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था इस दौरान बेटे नहीं ग्राउंड फ्लोर से चौधरी मंजिल पर आने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था वह पढ़ाई करने के लिए अपनी साइकिल से गया था ऐसे में वह साइकिल के साथ ही लिफ्ट में फंस गया. सोसायटी के मेंटेनेंस का कहना है कि बच्चा साइकिल लेकर लुक में चढ़ा था, जिसके दरवाजे पर टकराने से लिफ्ट का दरवाजा हल्का-सा खुल गया था किसी लिफ्ट रुक गई. लेकिन मेंटेनेंस स्टाफ इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाया कि जो सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरे से लिफ्ट की मॉनिटरिंग कर रहे थे वह कहां गायब हो गए थे बहरहाल घटना की शिकायत थाने में की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही

Related posts

यीड़ा ने किया 5 औद्योगिक व 3 संस्थागत भूखंडों का आवंटन, 49.78 करोड़ रुपये का होगा निवेश और 2182 लोगों को रोजगार मिलेगा

Ajit Sinha

बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत।

Ajit Sinha

पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की ग्रेटर नोएडा के बिसरख शुरुआत-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x