Athrav – Online News Portal
नोएडा

चक्रवती तूफान से दीवार ढ़ही, कीर्तन कर रही 10 महिलाएं ,बच्चे मलबे में दबे, अस्पताल भर्ती कराया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चक्रवाती तूफान और 100 की रफ्तार से चली हवाओं से नोएडा में जमकर तबाही मचाई. इस चक्रवती तूफान के कारण थाना 63 क्षेत्र स्थित चोटपुर कॉलोनी में मंदिर की प्रस्तावित जमीन पर खड़ी दीवार ढ़ह गई जिसकी चपेट में आने से 6 महिलाएं और 3 बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल लिए रेफर किया गया।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरिश चंद्र ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में चोटपुर कॉलोनी में प्लॉट पर मंदिर प्रस्तावित है। सोमवार शाम को वहां पर कुछ महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग कीर्तन कर रहे थे। शाम को आई तेज आंधी और बारिश के कारण ढ़ह कर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार चार इंच की दीवार जो तेज हवा के दबाव को नहीं झेल पाई और ढ़ह गई, हादसे में चोटपुर कॉलोनी निवासी महिलाए रीना, संगीता , आकांक्षा, लीलावती, सीमा, बेबी, नीरज और बच्चे गोलू, स्नेहा, हरमन कुमार दीवार के मलबे में दब गए। दीवार के गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से सभी लोगों को बाहर निकाला और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मीडिया सेल के मुताबिक दीवार के मलबे में दबी लीलावती की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि हादसे में 9 घायलों का इलाज नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Related posts

नोएडा में छठ पूजा पर सुरक्षा चाक-चौबंद; घाटों पर रहेंगे कड़े इंतजाम, 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

Ajit Sinha

स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर दो करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x