अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
वृंदावन: हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि आजकल के दौर में अब युद्ध करने कीजरूरत नहीं है। अब अस्वच्छता से युद्ध लड़ना होगा। अपने समाज और पूरे भारत को स्वच्छ बनाना है। ताकि स्वच्छ ,समृद्ध और समर्थ भारत का निर्माण हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 15 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा काआगाज किया, तो नरेंद्र भाई मोदी ने भी ‘स्वच्छता ही सेवा है’ का नारा दिया। सभी को इस महा अभियान में भाग लेना चाहिए राज्यपाल सोलंकी यहाँ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री कृष्णकृपा धाम आश्रम में युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे सोलंकी ने कहा कि नेशनल ब्लाइंड एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता के संयोजन में नेत्रहीनबच्चियों द्वारा ब्रेल लिपि की गीता पाठ का अद्भुत आयोजन किया गयाइसमें भी खास बात यह है कि 3 बच्चियों में सेदो मुस्लिम बच्चियां भी थी।
उनका गीता पाठ सुनकर वे भाव विभोर हो गए राज्यपाल सोलंकी ने कहा कि जिस व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है। उसे भगवत गीता की शरण में जानाहोगा। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश धन और यश के लिए नहीं दिया।बल्कि उन्होंने यह गूढ़ ज्ञानअर्जुन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रिय पात्र मानते हुए लोक कल्याण और समृद्धि के लिए दिया। उन्होंने कहा कि यह जानकरविशेष प्रसन्नता हुई कि रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों की 300 से ज्यादाबच्चियां प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे उठकर राधारानी सरकार और बांके बिहारी लाल जी की मंगला आरती में शामिलहोती थी। सोलंकी ने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से बच्चियों ने स्वयं सेवा का संकल्प लिया है। कोई भी आगे बढ़े तो खुशीहोती है। किंतु जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो बहुत प्रसन्नता होती है। केवल बेटियां आगे नहीं बढ़ती है, पूरा का पूरापरिवार आगे बढ़ता है। राष्ट्र आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों को देखकर मुझे भगिनी निवेदिता की याद आगई। वह आयरलैंड की रहने वाली थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र कल्याण औरविश्वबंधुत्व एवं शांति के लिए पूरा जीवन होम दिया। राज्यपाल सोलंकी ने कहा कि वह सुषमा प्रमोद गुप्ता की क्यातारीफ करें। गुप्ता दंपति निस्वार्थ भाव से इन बच्चियों के माध्यम से सेवा करना चाहता है। सेवा का यह भाव बहुतकम देखने को मिलता है।
स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि सुषमा प्रमोद गुप्ता का मन था कि रेडक्रॉस का शिविर वृंदावन में आयोजितहो। प्रभु की कृपा से ऐसा संभव हुआ और शिविर अपनी पूर्ण भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सभी बच्चियों ने स्वयं सेवाके ज्ञान के साथ संस्कार भी अर्जित किए। आज सुबह का दृश्य सर्वाधिक अद्भुत था। जब सभी बच्चियों ने नंगे पांव 11किलोमीटर की बृज धाम की परिक्रमा की। कई बार तो युवा भी इस परिक्रमा में थक जाते हैं। लेकिन इन बच्चियों नेबड़े ही उल्लास पूर्वक पूरी परिक्रमा नाचते और गाते हुए पूरी की। परिक्रमा पूरी करने के बाद भी बच्चियों ने इच्छाजताई कि फिर से परिक्रमा का कार्यक्रम आयोजन किया जाए. इतने ऊर्जावान बच्चे रेडक्रॉस को मिले हैं। तो सेवा होनेमें कोई संदेह नहीं रह जाता।नेशनल ब्लाइंड एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता एवं हरियाणा रेड क्रॉस की एक्सिक्यूटिव सदस्य सुषमागुप्ता ने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चों और आयोजन से जुड़ी पूरी टीम के लिए यह जीवन भर न भूलने वाला अनुभवसिद्ध हुआ। इस शिविर में बच्चों ने प्राथमिक चिकित्सा, आपदा राहत प्रबंधन, शारीरिक अंग दान, नेत्रदान, रक्तदान,विशिष्ट और दिव्यांग व्यक्तियों की सेवा, रेड क्रॉस की रीति और नीति, स्वयंसेवक के कर्तव्य आदि विषयों को विस्तारसे जाना और समझा।शिविर के आयोजन में जितने भी लोग गवाह बने। वे जानते हैं कि बच्चों ने खेल-खेल में, मनऔर प्राण से यह सब कुछ सीखा। वे स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और राज्यपाल महामहिम श्री कप्तान सिंह सोलंकीजी, रेड क्रॉस टीम, आयोजक टीम और सभी बच्चों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है कि उन्होंने उन्हें सेवा का यहअवसर प्रदान किया रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल महासचिव डीआर शर्मा ने रेड कोर्स के कई सेवा प्रकल्पों के बारे में प्रकाश डाला।जींद के चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की बच्चियों ने जय हो गीत की ले पर मनोहारी आसन के माध्यम सेनयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत किया। सोनीपत की छात्राओं ने ‘राधा कैसे ना जले’ धुन पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।दो नन्ही बच्चियों ने भी सुंदर गीता पाठ किया।