Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम के क्लर्क 50000 व वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर 30000 को 30000 रिश्वत लेते विजीलैंस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने नगर निगम फरीदाबाद और वक्फ बोर्ड, भिवानी में तैनात दो कर्मचारियों को क्रमशः 50,000 रुपये और 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि विजिलेंस टीम ने पहले मामले में नगर निगम फरीदाबाद की कराधान शाखा में तैनात कराधान लिपिक कन्हैया लाल को शिकायतकर्ता ख़ालिकुर रहमान से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी शिकायतकर्ता ख़ालिकुर रहमान का संपत्ति कर 26 लाख रुपये से घटा कर 7 लाख रुपये करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। ये आरोपित शिकयतकर्ता ख़ालिकुर रहमान से एक लाख रूपए की मांग की थी।

कराधान लिपिक द्वारा रिश्वत मांगने के बाद सेक्टर- 32 फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और शिकायतकर्ता से पैसे लेते हुए आरोपी कर्मचारी को रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया।प्रवक्ता ने आगे बताया कि एक अन्य मामले में वक्फ बोर्ड भिवानी के रेंट कलेक्टर नफीस अहमद को ब्यूरो ने 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जिला भिवानी लोहारू निवासी शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया कि आरोपित रेंट कलेक्टर बोर्ड की एक जमीन के मामले में रिश्वत की मांग कर रहा है जिसे बोर्ड ने उसे पट्टे पर दिया गया था। आरोपी ने बताया कि उसे पट्टे पर दी गई जमीन अब व्यवसायिक में आ गई है। उसे अब 4.5 लाख रुपये वक्फ बोर्ड में रिवाइज मैप के लिए जमा कराने होंगे। आरोपी पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका था। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने रेड कर आरोपी रेंट कलेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

सड़क हादसे में एक युवा दंपति की दर्दनाक मौत, एक 4 साल का मासूम बच्चा बाल -बाल बचा।

Ajit Sinha

दिल्ली: अभियानों के दौरान, चौराहों पर और उनके आसपास 166 भिखारी, 82 आवारा, 54 ट्रांसजेंडर और 23 फेरीवाले पाए गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीजेपी ने प्रखर राष्ट्र वाद एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x