Athrav – Online News Portal
पंचकूला

वीडियो में दिखी हुड़दंगबाजी: पंचकूला पुलिस ने 32000 का थमाया चालान थमाया, ट्रैक्टर इंपाउंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: आज पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने कालका मुख्य मार्केट में सड़क पर म्यूजिक बजाकर और हुड़दंग मचाते हुए ट्रैक्टर चला रहे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर पर सवार युवक तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए सड़क पर हुडदंगबाजी कर रहे थे। सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर युवकों को रोका और उनकी पहचान की। जांच में पता चला कि युवकों के पास न तो वैध वाहन दस्तावेज़ थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। पुलिस ने ट्रैक्टर को इंपाउंड कर 32,000 रुपये का चालान काटा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सड़कें किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं कि कोई तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर, स्टंट करके या हुड़दंग मचाकर आम लोगों को परेशान करे। हमारी टीम हर ऐसे तत्व पर लगातार नजर रखे हुए है, और जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा, उसे तुरंत और सख़्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। कानून सबके लिए बराबर है चाहे ट्रैक्टर हो, कार हो या बाइक। पंचकूला की सड़कें सुरक्षित रहें, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

मेयर से 42 लाख की ठगी की अलावा 12 राज्यो में 17 शिकायतो में 2 करोड़ 75 लाख की ठगी का पर्दाफाश।

Ajit Sinha

दुबई से जहाज से जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा दूसरी शादी करने का फरार आरोपित को पंचकूला महिला पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

अजय मित्तल ने मेयर सहित 17 पार्षदों के जीत पर पंचकूला वासियों को दी बधाई, कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x