Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गांजा तस्कर से रिश्वत लेकर, उसे छोडने का वीडियो वायरल,चौकी इंचार्ज, हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : गांजा तस्करों के साथ पुलिसकर्मियों के साठ- गांठ का खुलासा उस समय हुआ, जब सेक्टर- 57 चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेकर गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए गांजा तस्कर को छोड़ दिया।  लेकिन रिश्वत के लेन-देन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए सेक्टर-57 पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल को छोड़कर, चौकी इंचार्ज समेत सभी को सस्पेंड कर दिया।  इस मामले में रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई  की जा रही है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी नोट गिन कर सेक्टर-57 पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सोनू को देता और वह जेब में रख लेता है।  इस दौरान पीड़ित के एक साथी ने वीडियो बना ली. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ से वीडियो के संबंध में जांच करने के निर्देश दिए गए।  जांच में ये वीडियो सही पाया गया।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि संबंधित वीडियो सेक्टर- 57 पुलिस चौकी से संबंधित है। पुलिस ने बिशनपुरा से नवरंग नाम के युवक को गांजा तस्करी के आरोप में गत 14 सितंबर को उठाया था। नवरंग का आरोप है कि चौकी के एक पुलिसकर्मी ने देर शाम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ दिया। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी  ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोपी को 20 हजार रिश्वत लेकर छोड्ने के मामले में थाना 58 क्षेत्र के सेक्टर-57 चौकी इंचार्ज लवकेश कुमार,एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कांस्टेबल सस्पेंड रिश्वत लेने वाले कॉन्स्टेबल सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है। 

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आज एक नकली घी बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से हार्ट अटैक पीड़ित चौकीदार की बची जान, सम्मानित।

Ajit Sinha

मास्टरमाइंड हरीश उर्फ़ क्रांति सहित 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर, दांव पर लगे 15,32,500/-रुपये बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x