Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर हमले का वीडियो: डीसीपी और एसीपी  को ग्रिल फांदकर बचानी पड़ी थी जान, लाठियां बरसाती दिखीं महिलाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में पुलिस वालों पर हमले का एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 24 फरवरी को दिल्ली के चांदबाग इलाके का है. जहां पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल को गोली मारी गई थी और डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा तथा एसीपी गोकुल पुरी अनुज कुमार घायल हुए थे. सीएए के विरोध में लोगों ने 24 फरवरी को चांदबाग में सड़क जाम कर दी थी. जिसके बाद पुलिस उन्हें समझाने और रास्ता खुलवाने के लिए गई थी. इस बीच अचानक पथराव हो गया. लाठी डंडों और हथियारों से लैस भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया. प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं. वीडियो में महिलाएं लाठियां चलातीं हुईं नजर आ रही हैं.

बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया, लेकिन हजारों की भीड़ को काबू करने में नाकाम रही. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले सड़क के बीच में लगी ग्रिल में फंस गए हैं और प्रदर्शनकारी उन पर पथराव कर रहे हैं.पुलिसवालों ने ग्रिड से कूद कर किसी तरह से अपने आपको बचाया. इस बीच डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा, एसीपी गोकुलपुरी अनुज कुमार और हेड कांस्टेबल रतनलाल ग्रिल और भीड़ के बीच फंस गए.किसी तरह पुलिसवालों ने उन्हें निकाला लेकिन उसी वक्त किसी ने हेड कांस्टेबल रतनलाल को गोली मार दी और उनकी मौत हो गई.

Related posts

6 ऐसी महिलाओं को अरेस्ट किया जो गर्भवती महिला से बच्चों का सौदा करके नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने का धंधा करते थे।

Ajit Sinha

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी पवन सहरावत और अभिषेक वर्मा से मिले सीएम केजरीवाल

Ajit Sinha

शिव शक्ति कॉलोनी में चल रहे कई अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर,महिला ने दी सुसाइड करने की धमकी- देखेँ वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!