Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुए वीभत्स हमले की निंदा करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा कि केंद्र सरकार इस हमले को बेहद गंभीरता से ले रही है.केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है और उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है।

केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है। बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने अन्य दूसरे ट्वीट के मध्यम से पश्चिम बंगाल की अराजकतावादी और असहिष्णु सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल शासन में पश्चिम बंगाल अत्याचार,अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी।

Related posts

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाडी हिसार जाते वक़्त काफिले की दूसरी गाडी से टकराई, वह बाल बाल बचे।

Ajit Sinha

खरगे ने भाजपा को मोहन भागवत का हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढना बंद करने वाला बयान याद दिलाया।

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च

Ajit Sinha
error: Content is protected !!