Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

प्रियंका पिलानिया की उपकप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल पर किया कब्ज़ा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:देश का मान बढ़ाने वाली गुरुग्राम विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियंका पिलानिया की उपकप्तानी में 19वें एशियाई खेलों में महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है । इसी के साथ भारत ने अपने 100वें मेडल जीतने के वादे को भी निभाया । इस खबर से देश भर के साथ गुरुग्राम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है । विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के द्रोणाचार्य कॉलेज की एमपीईएस की छात्रा प्रियंका पिलानिया की उपकप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को रोमांचक मुकाबले में 26-25 से हराकर तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में ज़ियाओ शान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में शनिवार को खेले गए बेहद रोमांचक मैच में भारतीय टीम को एक बार ऑल-आउट का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए चीनी ताइपे को शिकस्त दी। इस सफलता पर गुरुग्राम विवि. के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुग्राम आने पर प्रियंका का विश्वविद्यालय में स्वागत किया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए संयम सबसे जरूरी होता है।  हम एक फील्ड में कड़ी मेहनत कर अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। वही दूसरी और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव कुमार सिंह एवं स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. सुनीता कोक ने भी इस महान उपलब्धि पर प्रियंका को बधाई दी ।

Related posts

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव बजघेड़ा में स्कूल के नए भवन का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

व्यापारी से उसके बेटे की अपहरण की धमकी देकर एक करोड़ की फिरौती के मामले में एक लड़की सहित दो दबोचा।

Ajit Sinha

हुक्का पिलाने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x