
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज बुधवार की सुबह लगभग 6:45 बजे थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एक सूचना सेक्टर-63A, गुरुग्राम में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि एक 54 वर्षीय व्यक्ति बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूद गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र-54 वर्ष है और स्थाई रूप से बेंगलुरु का निवासी है तथा फिलहाल वाटिका सिटी सेक्टर-49, गुरुग्राम* में रहता था।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार था जिसकी वजह से मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था इसी वजह से उसने 13वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक तलाकशुदा था तथा गुरुग्राम में अकेला रहता था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कारवाई की जाएगी।

Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

