Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी गुजरात से पकड़ा गया, की जा रही पूछताछ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में थाना साइबर दक्षिण , गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को एक आरोपित को गुजरात से गिरफ्तार किया है, जोकि बांग्लादेशी है, जिसका नाम सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (उम्र- 30 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बांग्लादेश हाल निवासी श्रीपल्ली बाजार, गोविन्द पल्ली जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम-बंगाल) है। आरोपित को थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में दर्ज एक एफआईआर में गिरफ्तार किया गया है , जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28.01.2026 को गुरुग्राम पुलिस को गुरुग्राम में स्थित कुछ स्कूलों में बॉम्ब होने की ई-मेल प्राप्त होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।  सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थलों पर पहुंची व पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम, बम डिस्पोजल टीम, फायर बिग्रेड को बुलाकर मौका घटना स्थलों का निरीक्षण करवाया गया जहां पुलिस टीम को कोई बॉम्ब नहीं मिला। स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की झूठी ई-मेल भेजने के संबंध में स्कूल के पदाधिकारियों की शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दर्ज एफआईआर में आरोपित को गत 19 मार्च 2026 को गुजरात से गिरफ्तार  किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (उम्र- 30 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बांग्लादेश हाल निवासी श्रीपल्ली बाजार, गोविन्दपल्ली जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम-बंगाल) है। उनका कहना है कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह बांग्लादेश का निवासी है तथा करीब 9 साल पहले अवैध रूप से भारत में आया था तथा यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था। मारुति में शुरुआत में मजदूरी करता था। आरोपित को डिजिटल मार्केटिंग,ग्राफिक्स इत्यादि की जानकारी है तथा यह पिछले 5 वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है। यह एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था जहां पर उसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ। जिसने उससे  जीमेल आईडी मांगी। इसके बदले में उसको  USDT देने की बात कही। इसके बाद उसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई। जिसके बदले उसको करीब 250 USDT crypto currency के रूप में मिले थे। उपरोक्त में से ही एक मेल आईडी का प्रयोग इस घटना में स्कूलों में बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में शूटर उसे जान से मारने के लिए पीछा कर रहा था ,जैसे ही वह शादी के पंडाल निकला तो उसपर गोली चला दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैब चालक व यात्री के दोनों हाथ -पैरों को बांध कर व मुंह में कपड़ा ठूंस लूट की सनसनीखेज एक मामले में दो लुटेरे दबोचे गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो कुख्यात अपराधी जंगली और बिल्ला को पकड़वाएगा उसे 50 -50 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा- सीपी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x