
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो आरोपितों को रिश्वत मांगने व लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम तरूण कुमार, संचालक कॉमन सर्विस सेंटर, जिला नूंह तथा गिराज, निवासी वार्ड नंबर 4, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए व भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति के निधन के उपरांत उसने गांव चाहलका स्थित सीएससी सेंटर के माध्यम से हरियाणा सरकार की दीन दयाल परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सरकारी पोर्टल पर अपलोड करवाए थे। आरोप है कि उक्त योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि जारी करवाने के एवज में आरोपितों ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसे बाद में बातचीत के पश्चात 50 हजार रुपये पर तय किया गया।
शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि के साथ आरोपितों के पास भेजा। जैसे ही आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़खल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

