Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली दहलाने के फ़िराक में था जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है.दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आतंकी, जैश-ए- मोहम्मद से संबंध रखते हैं.बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी.बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट था.

इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया. सोमवार रात लगभग 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सराय काले खां के मिलिनियम पार्क के पास से पकड़ा गया हैं.इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है.

Related posts

दिल्ली पुलिस का आज ट्विटर पर लाइव ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र आयोजन

Ajit Sinha

सीपी, राकेश अस्थाना ने आज पीएस हरि नगर में साइबर पुलिस स्टेशन – वेस्ट, क्रेच और पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

बड़ा खुलासा:पारिवारिक रंजिश के कारण जेल में बंद गैंगस्टर ने कराई एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!