Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

गोदारा -गोल्डी बरार गैंग के दो शूटरों, रविंद्र व अरुण को हरियाणा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा के सोनीपत एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम और गोदारा -गोल्डी बरार गैंग के दो शूटरों के बीच शाम लगभग 8 बजे हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी करवाई में दोनों शूटरों को गोली लगने से गंभीर अवस्था में नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के दोनों शूटरों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले शूटरों के नाम रविंद्र निवासी गांव कान्ही, जिला रोहतक व अरुण निवासी मयूर विहार, सोनीपत है। मारे गए शूटरों, रविंद्र व अरुण ने दिनांक 12 सितंबर 2025 को तड़के उत्तर प्रदेश के बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के निवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के वांछित इनामी शूटर रविंद्र व अरूण जो गोदारा -गोल्डी बरार गैंग के शूटर है, की होने की सूचना हरियाणा के सोनीपत एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम को मिली थी, सूचना के अनुसार जब पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों शूटरों, रविंद्र व अरुण को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो, दोनों शूटरों ने अपने आप को घिरता देख, पुलिस टीम पर अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, इनके द्वारा चलाई गोलियां दिल्ली पुलिस के एक जवान को लगी, इसके बाद हरियाणा के सोनीपत एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की स्पेशल के टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, और पुलिस की कई गोलियां शूटर रविंद्र व अरुण को लगी, पुलिस ने दोनों शूटरों, रविंद्र व अरुण को लहूलुहान अवस्था में नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों के शूटर रविंद्र व अरुण को मृत घोषित कर दिया। यह एनकाउंटर अब से थोड़ी देर पहले की है। मृतक रविंद्र पर हरियाणा में लगभग 5 अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी घटना शामिल छह खूंखार अपराधियों को भारी तादाद में हथियार समेत किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दक्षिण और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपनी वर्ष 2015-16 की ‘बी’ रेटिंग को सुधार कर वर्ष 2018-19 में ‘ए’ रेटिंग।

Ajit Sinha

साइबर क्राइम का शिकार हुए रिटायर कर्नल, मोबाइल हैक साइबर अपराधियों ने निकाले 6 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x