Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

पवन प्रॉपर्टी कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद पकडे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:पवन प्रॉपर्टीज के कार्यालय के गेट पर, नजफगढ़, दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग करके प्रॉपर्टी कारोबारी से एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने वाले नरेश उर्फ़ सेठी और अजय जेलदार के दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच, एनडीआर , आर के पुरम की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक ऑटो मेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटर साइकिल को भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार शार्प शूटरों के नाम गौरव निवासी रोहतक, उम्र 28, वर्ष, लक्ष्य निवासी पटौदी उम्र 21 वर्ष हैं। इन आरोपितों ने कल 14 अप्रैल 2024 को प्रॉपर्टी कारोबारी पवन के कार्यालय के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर एक करोड़ रूपए रंगदारी की मांग की थी। इस संबंध में पीएस जाफरपुर कलां ,दिल्ली में एफआईआर नंबर -43 , दिनांक 14. 4 . 2024 , धारा 387 , 34 एंव 25 /27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था , अब इसी मुकदमे उपरोक्त दोनों शार्प शूटरों को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं।

Related posts

पंचकूला के थाना रायपुररानी के हिरासत में मंदिर में चोरी के आरोप बंद आरोपित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, न्यायिक जांच जारी है।

Ajit Sinha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की ब्रिटेन के पूर्व सांसद जेरमी कोर्बिन से हुई मुलाकात को देश विरोधी अभियान बताया-बीजेपी

Ajit Sinha

टिकाऊ अवसंरचना विकास और हरित प्रौद्योगिकी अपनाने के मामले में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग अग्रणी: हरदीप सिंह पुरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x